सेमीफाइनल में मिताली को बाहर रखने पर गांगुली ने कहा-मेरे साथ भी ऐसा हुआ था

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिताली राज को आखिरी-11 से बाहर रखने पर हैरान नहीं है। महिला टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गई थी। गांगुली ने कहा, "टीम इंडिया की कप्तानी करने के बाद मुझे भी बाहर कर दिया गया था। जब मैंने मिताली को टीम से बाहर देखा तो कहा- हमारे ग्रुप में आपका स्वागत है।"

ग्रैग चैपल के कोच रहने के दौरान गांगुली को भी टीम से बाहर कर दिया गया था। 46 वर्षीय गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में हुए दूसरे टेस्ट को याद करते हुए कहा, "कप्तान आपको बाहर बैठने के लिए कहते हैं तो आप वैसा ही करो। मैंने फैसलाबाद में ऐसा किया था। 15 महीने तक वनडे नहीं खेला, जबकि उस समय मैं वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था।"

भारत फाइनल में पहुंच सकता था ः गांगुली
गांगुली ने कोलाकाता के क्लब में हुए एक कार्यक्रम में कहा, "इससे मिताली का करियर खत्म नहीं हो जाता आपको हमेशा यह याद रखना चाहिए कि आप सर्वश्रेष्ठ हो, क्योंकि आपने अच्छा किया है, इसलिए उनके बाहर बैठने पर मुझे हैरान नहीं हुआ, लेकिन टीम के हारने पर मैं निराश हुआ। मुझे लगा था कि भारत आगे बढ़ सकता यानी फाइनल खेल सकता था।"

गांगुली ने कहा- धोनी एक चैम्पियन खिलाड़ी हैं
दूसरी ओर, गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अब भी बड़े छक्के लगाने में सक्षम हैं। उन्हें टीम में रहना चाहिए। धोनी एक चैम्पियन खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड टी-20 (2007) में जीत के बाद उसका करियर शानदार रहा है। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं, क्योंकि सभी चाहते हैं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। मेरा अब भी मानना है कि धोनी लंबे शॉट मार सकते हैं। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।"

माचलपुर में पुरानी कृषि मंडी के सामने रविवार सुबह साढ़े 10 कांग्रेस की सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सचिन पायलट की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी के बहुत करीबी है और देश का भविष्य है। हम तो डूबता सूरज है। श्री सिंह ने कहा कि मै हमेशा कहता हूं कि मौसम आता है तो पत्ते झड़ जाते है और नई कोपल आती है। हमारी उम्र अब जाने की है। हम तो डूबते सूरज हैं, यह उगते सूरज हैं।

श्री सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में बदलाव का समय है, जनता अब बदलाव चाहती है। मामा की भ्रष्ट सरकार को अब कोई नहीं बचा सकता। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करें। इस दौरान श्री सिंह ने सचिन पायलट पायलट को राहुल गांधी का करीबी बताते हुए देश का भविष्य बताया है। श्री सिंह ने इशारों में कहा कि अब हमारी उम्र हो चुकी, लेकिन यह उगते सूरज हैं। इस दौरान श्री पायलट ने कहा कि राजा साहब आप कांग्रेस में हमेशा चमकता हुआ सूरज रहेंगे। इस मौके पर हजारों लोग उपस्थित थे।

इधर... दिग्गी को दोपहर एक बजे आना था, देर हुई तो मोबाइल से सभा को किया संबोधित

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को खुजनेर में बापूसिंह तंवर के पक्ष में सभा को संबोधित करना था। इसके लिए दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया, लेकिन श्री सिंह को देरी हो गई। सभा की अनुमति निर्धारित समय से ज्यादा होने के चलते श्री सिंह ने मोबाइल से सभा को संबोधित किया। जिसमें श्री सिंह ने कहा कि समय बदलाव का है और इस बदलाव में आपका साथ चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो कांग्रेस प्रत्याशी बापूसिंह तंवर को जिताना होगा। श्री सिंह ने खेद जताते कहा कि समय के बंधन के चलते मै आपके बीच उपस्थित नहीं हो सका। इसके बाद श्री सिंह ने छापीहेड़ा सहित अन्य कस्बों में सभा को संबोधित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

وتم تخفيضه تخفيضا كبيرا للغاية

मशीनों से छेड़छाड़ के आरोपों को चुनाव आयोग ने नकारा

六部门:加强农村人居环境整治 推进农村“厕所革命”