हैरेसमेंट के आरोपों पर सुशांत सिंह राजपूत ने दी सफाई, ट्विटर पर शेयर किए एक्ट्रेस से बातचीत के स्क्रीनशॉट्स
बॉलीवुड डेस्क. सुशांत सिंह राजपूत पर भी मीटू कैम्पेन की मार पड़ती नजर आ रही है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक वह अपनी अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी को अनकम्फर्टेबल महसूस करवा रहे थे और उनसे एक्स्ट्रा फ्रेंडली होने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी थी। सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर सुशांत ने अपने बचाव में इस मामले पर सफाई दी है। सुशांत ने शेयर किए पर्सनल चैट: सुशांत ने ट्विटर पर ही सफाई देते हुए संजना के साथ सेट पर हुई चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। सुशांत ने लिखा ,अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेशन सबके सामने लाने में बुरा लग रहा है लेकिन इसके अलावा को और रास्ता नहीं बचा है। शूट के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन के शूट तक देखिए संजना के साथ क्या हुआ था। ट्विटर अकाउंट अनवेरीफाइड होने पर दी सफाई: कहा जा रहा है कि सुशांत पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों लगने के बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट को अनवेरीफाइड कर दिया है और उसपर से ब्लू टिक हटा दिया है। इस बारे में भी सुशांत ने सफाई देते हुए कहा कि उनके अकाउंट से 5 सितंबर को ही ट्विटर ने ब्लू टि...