हैरेसमेंट के आरोपों पर सुशांत सिंह राजपूत ने दी सफाई, ट्विटर पर शेयर किए एक्ट्रेस से बातचीत के स्क्रीनशॉट्स
बॉलीवुड डेस्क. सुशांत सिंह राजपूत पर भी मीटू कैम्पेन की मार पड़ती नजर आ रही है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक वह अपनी अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी को अनकम्फर्टेबल महसूस करवा रहे थे और उनसे एक्स्ट्रा फ्रेंडली होने की कोशिश कर रहे थे जिसकी वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी थी। सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर सुशांत ने अपने बचाव में इस मामले पर सफाई दी है।
सुशांत ने शेयर किए पर्सनल चैट: सुशांत ने ट्विटर पर ही सफाई देते हुए संजना के साथ सेट पर हुई चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। सुशांत ने लिखा,अपनी पर्सनल इन्फॉर्मेशन सबके सामने लाने में बुरा लग रहा है लेकिन इसके अलावा को और रास्ता नहीं बचा है। शूट के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन के शूट तक देखिए संजना के साथ क्या हुआ था।
ट्विटर अकाउंट अनवेरीफाइड होने पर दी सफाई: कहा जा रहा है कि सुशांत पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों लगने के बाद ट्विटर ने उनके अकाउंट को अनवेरीफाइड कर दिया है और उसपर से ब्लू टिक हटा दिया है। इस बारे में भी सुशांत ने सफाई देते हुए कहा कि उनके अकाउंट से 5 सितंबर को ही ट्विटर ने ब्लू टिक हटा दिया गया था इसलिए बिना क्रॉस चेक किए निष्कर्ष न निकालें।
डायरेक्टर के साथ से गई फिल्म: इस फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर भी आरोप लगे थे कि सुशांत के बिहेवियर की शिकायत संजना ने उनसे की थी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यहां तक कि संजना के माता-पिता ने भी सेट पर आकर मुकेश से बात की लेकिन उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया। इस मामले पर एक्शन लेते हुए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे फॉक्स स्टार इंडिया ने मुकेश को फिल्म से हटा दिया है। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए स्टार इंडिया ने लिखा-
एक जिम्मेदार ऑर्गेनाईजेशन होने के नाते हम वर्कप्लेस पर महिलाओं के साथ होने वाले सेक्सुअल हरैसमेंट को बेहद गंभीरता से लेते हैं और हमारे प्रोडक्शन में बन रही किजी और मैनी के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को फिल्म से हटाने का निर्णय लेते हैं।

Comments
Post a Comment